BREAST CANCER महिलाओं में स्तन कैंसर की जानकारी।

Breast cancer symptoms, causes, treatment
Breast cancer

शरीर के किसी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर का प्रमुख कारण होती हैं शरीर की आवश्यकता अनुसार यह कोशिकाएं बड़ती जाती है लेकिन जब यह लगातार वृद्धि करती है तो कैंसर का रूप ले लेती हैं।
इसी प्रकार स्तन कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि स्तन कैंसर का मुख्य कारण है। कोशिकाओं में होने वाली लगातार वृद्धि एकत्र होकर गांठ का रूप ले लेती हैं जिसे कैंसर ट्यूमर कहते हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अधिक उम्र में पहला बच्चा होना,स्तनपान नहीं कराना,
वजन में अत्यधिक वृद्धि और अक्सर शराब का सेवन करना,खराब अनियंत्रित जीवनशैली स्तन कैंसर के प्रमुख कारण हैं।
इसके अलावा अनुवांशिक रूप से भी स्तन कैंसर की बीमारी होना संभव है।

• इसके अलावा महिलाओं को जागरूक रहने के साथ ही नियमित तौर पर स्तन कैंसर की जांच करवानी चाहिए।
• महिलाएं अपने ब्रेस्ट का परीक्षण मैमोग्राफी से करवा सकती हैं इसका उपयोग रोग की पहचान करने और उसका पता लगाने के उपकरण के रूप में किया जाता है।
• मैमोग्राफी का कार्य स्तन कैंसर का शुरुआती दौर में ही पता लगाना है।
Breast cancer symptoms
Breast cancer symptoms

● स्तन कैंसर के संकेत और लक्षण।
• स्तन के आकार में बदलाव।
• स्तन में दर्द महसूस होना।
• बाहों के नीचे गांठ महसूस होना।
• स्तन को दबाने पर दर्द होना।
• कोई तरल या चिपचिपा पदार्थ निपल से निकालना।
• निप्पल के अग्रभाग का मुड़ना और लाल रंग का होना।
• स्तनों में सूजन आना।
• निप्पल में बदलाव या उल्टा होना।
• स्तन से खून बहना।
• स्तन की त्वचा का लाल होना।
• स्तन में दर्द रहित गांठ होना।
स्तन कैंसर के प्रमुख कारण हैं जिसके महसूस होने पर सतर्क होकर इससे बचने के उपाय करना बेहद आवश्यक है।

● स्तन कैंसर को रोकने के उपाय।
• एक्सरसाइज करना
• योगा करना
• नमक का अधिक सेवन नहीं करना
• रेड मीट के अधिक सेवन से बचे
• सूर्य के तेज किरणों के प्रभाव से बचे
• अधिक मात्रा में धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना।
• गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार सेवन करने से पहले चिकित्सक की परामर्श जरूर लेना।
• समय समय पर चेकअप कराये।
Best food for breast cancer patients
Best Foods for Breast Cancer

● इन बातों का ध्यान रखकर स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
इसके अलावा कुछ अन्य घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप स्तन कैंसर के खतरे से बच सकते हैं
• नियमित रूप से काली चाय का सेवन करना स्तन कैंसर से आपकी रक्षा करता है इसके प्रमुख कारण इसमें पाए जाने वाले तत्व है जो ट्यूमर की कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि को रोकने में मदद करता है
• ग्रीन टी सेवन भी स्तन कैंसर से रक्षा करने में सहायक हैं इसमें पाए जाने वाले anti-inflammatory गुण स्तन कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं
• चाय को अत्यधिक गर्म करके पीना भी स्तन कैंसर का कारण हो सकता है क्योंकि गर्म तापमान कैंसर कोशिकाओं में वृद्धि करते हैं ऐसे में हल्की गर्म चाय का ही सेवन करें
• विटामिन डी का सेवन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में सहायक है
• इसके लिए दूध से दही का सेवन करना फायदेमंद होता है
• विटामिन सी भी आपको स्तन कैंसर से बचाता है यह आपके प्रतिरक्षी तंत्र को मजबूत करके कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है
• कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने के लिए गेहूं के जवारे भी बेहद कारगर हैं यह न केवल हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करते हैं बल्कि आपके प्रतिरक्षी तंत्र को भी मजबूत करते हैं इसका जूस पीना फायदेमंद है।

टिप्पणियाँ