(Health tips for Male) पुरूषों के लिए हेल्‍थ टिप्‍स।


male Health tip
Male health tips

1.
वही व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है, जो व्‍यक्ति सवेरे जल्दी उठता हो। अगर आपको भी देर से उठने की आदत है, तो जल्द ही अपनी इस आदत को बदल दीजिए।
2. खाने में अच्‍छे गुणवत्‍ता वाले तेल का प्रयोग करें, क्‍योंकि खराब क्‍वालिटी वाले तेल का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

3. सुबह का नाश्‍ता जरूर करें, दोपहर में समय से खाना खाएं और रात में कोशिश करें कि 8 बजे तक डिनर कर लें। रात का खाना हल्‍का होना चाहिए। सोने से पहले एक ग्‍लास दूध जरूर पीएं।

4. मोटापा न बढ़े इसलिए नियमित एक्‍सरसाइज करें, क्‍योंकि मोटापा पुरूषों की यौन क्षमता को भी प्रभावित करता है। अगर व्‍यायाम करने का समय नहीं है तो कहीं आने-जाने के लिए पैदल चलें। ऑफिस या घर में सी‍ढि़यों का इस्‍तेमाल करें।

5. पुरूषों को जंकफूड से परहेज करना चाहिए, इसके अत्‍यधिक सेवन से शुक्राणुओं की गुणवत्‍ता में गिरावट आती है। इसके बजाए आप नाश्‍ते में दो केले, अंकुरित अनाज और जूस का सेवन कर सकते हैं।

health tips for men, health care
Health tips for men

6. अगर आप बहुत अधिक पैकिंग फ़ूड खाते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। क्योंकि ऐसे फूड्स में ऐसे मेटल्स का उपयोग किया जाता है, जो पुरुषों के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

7. एक्‍सरसाइज़ के बिना खुद को फिट रखना महज एक कल्‍पना है। इसलिए अगर आप खुद को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं, तो व्यायाम, योगा या सैर को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। इससे तन और मन दोनों स्‍वस्‍थ रहेंगे।

8. ज्‍यादातर पुरूष अल्‍कोहल और धूम्रपान का सेवन करते हैं, जो उनके लिए जानलेवा है, इसलिए ऐसे व्‍यसनों से बचें।

9. अगर आप घर में या ऑफिस में लैपटॉप को जांघों पर रखकर काम करते हैं तो ये आदत बदल दीजिए। एक रिसर्च के मुताबिक, इससे पौरुष क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आप नपुंसक भी बन सकते हैं।

10. हमेशा पैसे कमाने के पीछे ही न भागते रहें बल्कि थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें, अपनी पसंद की चीजें करें, कहीं घूमें टहलनें जाएं।

टिप्पणियाँ