इन आयुर्वेदिक टिप्स से कई बीमारियों से बचा जा सकता है । अगर हर रोज इन टिप्स का ध्यान रखा जाये ।

आज हम आपको किसी बीमारी के इलाज के लिए टिप्स नहीं दे रहे हैं बल्कि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं । जिसे आप हर रोज अपनाकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं ।

आयुर्वेद किसी भी बीमारी को ठीक करने का तो एक ऐसा तरीका है जोकि कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है । और अब तो विदेशों में भी इसका चलन बढ़ गया है ।
विदेशी भी इसकी ओर रुख कर रहे हैं ।
आज हम आपको किसी बीमारी के इलाज के लिए टिप्स नहीं दे रहे हैं बल्कि हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं । जिससे आप हर रोज अपनाकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं ।

• हर रोज सुबह उठकर हल्का गर्म यानी गुनगुना पानी पीना चाहिए और पानी हमेशा एक -एक सिप करके पिए । कभी भी इसे एक साथ पीने की कोशिश ना करें और कोशिश करें कि आप नीचे बैठकर ही पानी पिए ।

•जब कभी भी खाना खाए तो हर बाइट को अच्छे से चबाकर खाएं, कहा जाता है कि हर शख्स को खाना खाते वक्त खाने को 32 बार चबाना चाहिए और 32 बार खाना चबाने के बाद खाना निकलना चाहिए ।

• जब कभी भी खाना खाए तो पेट में हल्की सी जगह रखनी चाहिए और अगर आप को भरपेट खाना खाना है तो सुबह के वक्त ही भरपेट भोजन करना चाहिए ।
वही ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए और हो सके तो शाम को 8:00 बजे तक डिनर भी कर लेना चाहिए। 
 वही सुबह के वक्त खाने के साथ जूस पिएंगे तो अच्छा रहेगा और लंच के वक्त छाछ या लस्सी पिए खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए । 
 पानी हमेशा खाना खाने के 40 मिनट बाद ही पीना चाहिए ।
साथ ही खाने से करीब 45 मिनट पहले पानी पीना चाहिए ।

• अगर आप कमर दर्द से परेशान है तो अश्वगंधा चूर्ण और सोंठ चूर्ण बराबर मात्रा में मिला लें और इसमें से आधा चम्मच चूर्ण सुबह-शाम गुनगुने पानी से सेवन करें ।
ऐसा करने से कमर दर्द में लाभ होता है ।

• जोड़ों का दर्द होने पर हल्दी मेथी दाना और सोंठ 400 ग्राम की मात्रा में लेकर चूर्ण कर लें और इन्हें मिलाकर एक - एक चम्मच नास्ते में और शाम के खाने के बाद गुनगुने पानी से लें। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द, गठिया,कमर दर्द आदि में फायदा मिलता है ।

• अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान है तो प्रतिदिन सुबह एक छोटी चम्मच मेथी दाने का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सेवन करें । ऐसा करने से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है।

टिप्पणियाँ